Showing posts with label anari. Show all posts
Showing posts with label anari. Show all posts

Monday, May 5, 2008

सब कुछ सीखा हमने

गीतकार: शैलेन्द्र सिंह, गायक: मुकेश, संगीतकार: शंकर जयकिशन, फिल्म: अनाड़ी -1959

सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी
सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी

दुनिया ने कितना समझाया
कौन है अपना कौन पराया
फिर भी दिल की चोट छुपा कर
हमने आपका दिल बहलाया
खुद पे मर मिटने की ये ज़िद थी हमारी (२)
सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी

असली नकली चेहरे देखे
दिल पे सौ सौ पहरे देखे
मेरे दुखते दिल से पूछो
क्या क्या ख्वाब सुनहरे देखे
टूटा जिस तारे पे नज़र थी हमारी (२)
सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी

दिल का चमन उजड़ते देखा
प्यार का रंग उतरते देखा
हमने हर जीने वाले को
धन दौलत पे मरते देखा
दिल पे मरने वाले मरेंगे भिखारी (२)
सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी

फ्री गाना डाउनलोड करें